प्रदेश कांग्रेस गढ़वाल मंडल की बैठक शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित तमाम नेता मौजूद रहेंगे।
महामंत्री नवीन जोशी ने बताया कि बैठक में जनपद देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और उधमसिंह नगर के पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी 2019, विधायकों, पूर्व विधायकों, 2022 के विधानसभा प्रत्याशियों, पीसीसी सदस्यों, प्रदेश पदाधिकारियों को भी बुलाया गया है।
उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के सफल आयोजन और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की तैयारी के लिए मंडलवार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। तीन नवंबर को कुमाऊं मंडल के पदाधिकारियों की बैठक अल्मोड़ा में आयोजित हो चुकी है। इसी क्रम में दिनांक 5 नवंबर को प्रदेश कार्यालय देहरादून में गढ़वाल मंडल की बैठक बुलाई गई है।
More Stories
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम