पौड़ी। हर साल की तरह इस साल भी 8 मार्च शुक्रवार को महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जायेगा। महाशिवरात्रि पर्व पर अधिक भीड़-भाड़ के दौरान कानून और शान्ति व्यवस्था को ध्याम में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने आज महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपद के लक्ष्मणझूला क्षेत्र के गरूड़चट्टी, बागखाला तिराहा, पीपलकोटी, जिला पंचायत पार्किग, टैक्सी यूनियन पार्किंग, मन्दिर परिसर आदि क्षेत्रों पर स्वयं पहुंचकर बारीकी से जायजा लिया।
एसएसपी ने यातायात व्यवस्था को और सुव्यवस्थित करने के लिए जिला पंचायत से समन्यव स्थापित कर नीलकण्ठ मन्दिर आने वाले शिवभक्तों की सुविधा के लिए बेहतर पार्किंग व्यवस्था बनाने, पैदल यात्रा करने वाले शिवभक्तों के लिये पानी की व्यवस्था करने और पार्वती मन्दिर से नीलकण्ठ मन्दिर परिसर तक पैदल ढलान वाले रास्ते पर बीच-बीच में लकड़ी के और बैरियर लगाने के लिए क्षेत्राधिकारी श्रीनगर और प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला को निर्देश दिया।


More Stories
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम