हिम सन्देश, 26 दिसम्बर 2022, सोमवार, देहरादून। आज प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुँची जहाँ उन्होंने आगामी 29 दिसम्बर को होने जा रहे राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ की तैयारियों व व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण किया। खेल मंत्री ने अधिकारियों के साथ मिलकर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। मंत्री रेखा आर्या ने सभी अधिकारियों को होने जा रहे राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ की सभी तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधायकगण, खिलाड़ी सहित कई लोग उपस्थित रहेंगे ऐसे में आयोजन में किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए।
इस अवसर पर निदेशक खेल एवं युवा कल्याण जितेंद्र सोनकर, संयुक्त निदेशक खेल धर्मेंद्र भट्ट, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल, उपनिदेशक शक्ति सिंह, प्रधानाचार्य ममगाईं सहित अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री ने झनकईया गंगा स्नान मेले का किया शुभारंभ, दो स्थानों पर स्नान घाट निर्माण की घोषणा
मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरकी पैड़ी समेत गंगा घाटों पर किया स्नान