दिल्ली- एनसीआर। श्रद्धा वालकर हत्याकांड जैसी एक और वारदात सामने आई है। दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर इलाके के पास से एक लड़की का शव मिला है। बताया जा रहा है कि शव कई टुकड़ों में काटा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। फिलहाल लड़की की पहचान नहीं हो पाई है।
दिल्ली पुलिस ने शव के कई टुकड़े मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंची है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। पुलिस को आज सुबह 9.15 बजे सूचना दी गई कि फ्लाइओवर के पास कुछ मानव अंग पड़े हैं। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।


More Stories
सर्दी बढ़ते ही जहरीली हुई दिल्ली-एनसीआर की हवा, कई इलाकों में बेहद खराब श्रेणी में पहुंचा AQI
‘रामायण’ फिल्म को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट का झटका, रिहाई का आदेश रद्द; एक महीने के भीतर करना होगा सरेंडर