इंफाल। मणिपुर के शिक्षा स्कूल निदेशालय ने घोषणा की, कि राज्य में कक्षा नौवीं से बारहवीं कक्षा के लिए सभी स्कूल 10 अगस्त से फिर से शुरू होंगे। इस संबंध में निदेशालय ने सभी जोनल शिक्षा अधिकारियों को सभी संबंधितों को सूचित करने और तदनुसार आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।
निदेशालय के मुताबिक ‘कक्षा I से VIII के लिए स्कूल खोलने के लिए जारी 3 जुलाई 2023 के समसंख्यक आदेश के क्रम में, राज्य में कक्षा 9 से 12 तक के सभी स्कूल 10 अगस्त, 2023 (गुरुवार) से फिर से शुरू होंगे। अधिसूचना के अनुसार, मणिपुर में नौवीं से बारहवीं कक्षा वाले 1229 स्कूल विभिन्न प्रबंधनों द्वारा संचालित हैं। निदेशालय ने बताया कि बहाली का आदेश 28 स्कूलों पर लागू नहीं होगा क्योंकि वे वर्तमान में राहतों में तब्दील किए गए हैं।


More Stories
यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार कंटेनर ने यात्रियों को रौंदा, 6 की मौत
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, स्कूलों में छात्राओं को मुफ्त सैनेटरी पैड देना अनिवार्य
गणतंत्र दिवस परेड 2026- सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता और झांकियों के विजेताओं की घोषणा