नई दिल्ली। इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन्स प्रोवाइडर रेडिंगटन लिमिटेड ने कहा कि वह देश भर में एप्पल के लेटेस्ट आईफोन और वॉच सीरीज के उत्पादों की पेशकश करेगी।
रेडिंगटन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उसने आईफोन 15 सीरीज और एप्पल वॉच की नई सीरीज के उत्पादों को देश भर में ग्राहकों को मुहैया कराने के लिए एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी भी की है। इसके तहत निजी क्षेत्र का यह बैंक इन उत्पादों की खरीद पर कैशबैक की पेशकश करेगा।
दिग्गज अमेरिकी कंपनी एप्पल के उत्पादों का भारत में वितरण करने वाली इस कंपनी ने कहा आईफोन 15 सीरीज के फोन 7,000 खुदरा दुकानों (रिटेल शॉप) पर मुहैया कराए जाएंगे जबकि एप्पल वॉच की नई सीरीज 2,800 से अधिक स्टोर पर मौजूद रहेगी।


More Stories
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति में 6 लाख करोड़ का इजाफा
Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी
टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई