कई अहम मुद्दों पर हुई बात
नई दिल्ली। नई दिल्ली में राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष भाजपा व राज्यसभा सासंद नरेश बंसल ने सहज- सरल स्वाभाव के धनी, किसान पुत्र, विधायी मामलों के साथ ही भारतीय संविधान और राजनीति के उत्कृष्ट ज्ञाता,राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित भारत के उपराष्ट्रपति व सभापति राज्य सभा आदरणीय जगदीप धनकड़ से उपराष्ट्रपति भवन मे शिष्टाचार भेंट की एवं समसामयिक व देश- विदेश के विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा की।राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष भाजपा व राज्यसभा सासंद नरेश बंसल ने संसद सत्र सत्रावासन के बाद उपराष्ट्रपति व सभापति राज्य सभा से चर्चा की।

माननीय उपराष्ट्रपति को पुष्प गुच्छ देकर राज्य सभा सासंद नरेश बंसल ने उनका अभिनन्दन किया। सासंद नरेश बंसल ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ को पौधा व पटका भेंट किया व देवभूमी उत्तराखंड आने का न्योता दिया जिसे उपराष्ट्रपति ने सहर्ष स्वीकार किया ।


More Stories
सर्दी बढ़ते ही जहरीली हुई दिल्ली-एनसीआर की हवा, कई इलाकों में बेहद खराब श्रेणी में पहुंचा AQI
‘रामायण’ फिल्म को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट का झटका, रिहाई का आदेश रद्द; एक महीने के भीतर करना होगा सरेंडर