ऋषिकेश। उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश ने मुसीबतें बढ़ा दी हैं। मूसलाधार बारिश के कारण ऋषिकेश में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। वहीं, देर रात एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भी पानी घुस गया। वार्ड में सामान तैरता नजर आया। पानी देख मरीजों के तिमारदारों में अफरा तफरी मच गई। वहीं, मरीजों व तीमारदारों को दिक्कतें उठानी पड़ी। रविवार को हुई बारिश के बाद सोमवार सुबह हल्की धूप निकली, लेकिन दोपहर में अचानक मौसम ने करवट ली और मसूलादार बारिश शुरू हो गई। ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने से नाले भी उफना गए, इससे मुख्य मार्गों से लेकर आंतरिक मार्गों पर पानी भर गया।
पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का कहर जारी, ऋषिकेश एम्स के इमरजेंसी वार्ड में पानी भरने से मरीजों में मची अफरा- तफरी


More Stories
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन
मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई
वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती