डोईवाला। केशवपुरी में अपनी दो मासूम बच्चियों की हत्या के आरोपित पिता को पुलिस लखनऊ से गिरफ्तार कर देहरादून ले आई। यहां न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपित को जेल भेज दिया। आरोपित ने पत्नी के गैर मर्द के साथ बात करना व उसके साथ भाग जाने के अलावा अपनी दूसरी शादी में बच्चियों के बाधा बनने को वजह बताते हुए जुर्म स्वीकार किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश शाह ने बताया कि आरोपित जितेंद्र साहनी का 2018 में विवाह रीना निवासी केशवपुरी बस्ती से हुआ था। रीना से उसकी दो बेटियां आंचल व अनुषा पैदा हुई। आरोप है कि उसकी पत्नी किसी और व्यक्ति से फोन पर अक्सर बातें किया करती थी। एक बार वह भागकर बिहार चली गई थी। जिसे वह वापस लेकर आया था। परंतु वह फिर भी लगातार उसके संपर्क में रही, जोकि आरोपित को बिल्कुल भी पसंद नहीं था।
इस बात पर आरोपित अपनी पत्नी के साथ झगड़ा व गृहक्लेश करता था। आरोपित की पत्नी दो महीने से दूसरे व्यक्ति के साथ हैदराबाद में है। पहली पत्नी के भाग जाने के बाद आरोपित भी बिहार से दूसरी शादी करना चाहता था। परंतु दोनों बच्चियों के कारण उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। जिस पर उसने कई बार अपनी पत्नी रीना और अपनी सास आशु देवी को बच्चों को ले जाने के लिए कहा। बच्चों को न ले जाने पर मारने की भी धमकी दी थी। परंतु वह बच्चों को लेने नहीं आई। जिसके कारण उसकी दूसरी शादी नहीं हो पा रही थी। इसीलिए 23 जून को घर के कमरे की कुंडी बंद करके पहले अपनी लड़की आंचल का गला दबा दिया, जिस पर वह एक बार चिल्लाई थी।

More Stories
महाविद्यालयों व तकनीकी संस्थानों की व्यापक समीक्षा, शिक्षा को रोजगारपरक, गुणवत्तापूर्ण व आधुनिक बनाने के निर्देश
पहलगाम में घटित आतंकी हमले ने देश को झकझोर दिया था- मुख्यमंत्री धामी
“हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ खुले तुंगनाथ मंदिर के कपाट