लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर है। जिसके तहत आज वे लखनऊ में कई परियोजनाओं का शिलान्यास करने पहुंचे। पीएम मोदी ने संभल में कल्कि धाम मंदिर की आधारशिला रखी। पीएम मोदी ने कल्कि धाम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज संभल में एक और पवित्र धाम की नींव रखी जा रही है. राम और कृष्ण की भूमि से भक्तिभाव और अध्यात्म की एक और धारा प्रवाहित होने को ललायित है। कल्कि धाम में सीएम योगी ने अपने भाषण में कहा कि दुनिया भारत की ऋषि परंपरा से जुड़ रही है। जो पहले असंभव था वो आज संभव हो रहा है। विदेशी धरती पर भारत का यश बढ़ रहा है।
दुनिया भारत को आशा भरी निगाहों से देख रही है। आज सीमाएं सुरक्षित हुई है। भारत का हर तबके का आदमी अपने को सुरक्षित महसूस करता है। कल्कि धाम सीएम योगी ने भाषण में कहा कि अबुधाबी में भगवान की स्थापना के बाद पीएम का आगमन संभल में हुआ है। हमने पिछले १० सालों में एक नया भारत देखा है। यहां भारत की आस्था का सम्मान है। काशी में काशिन विश्वनाथ, अयोध्या में पूना राम लाला का विराजमान होना। यहां हर युवा के जीवन की गारंटी और आस्था की भी गारंटी हैं, यही मोदी की गारंटी है। जो आस्था को सम्मान नहीं दे पाए, वो ना तो रोजगार दे पाए ना ही सम्मन्न। दुनिया भारत की इस ऋषि परंपरा से जुड़ रही है।


More Stories
रामलीला मैदान में प्रदर्शनों पर रोक की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कांग्रेस, सीजेपी और आप समेत कई दलों को नोटिस जारी
‘माफी दिल से होनी चाहिए, दिमाग से नहीं’, संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट की सख्त नसीहत
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: किसी खास सीट को SC-ST के लिए आरक्षित रखने का दावा नहीं कर सकता मतदाता या उम्मीदवार