जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (शुक्रवार) को 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शेर-ए कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में योग दिवस समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुझे योग और साधना की भूमि कश्मीर में आने का सौभाग्य मिला है। योग से हमें जो शक्ति मिलती है, श्रीनगर में हम उसे महसूस कर रहे हैं।
बता दें कि बारिश के चलते श्रीनगर के एसकेआईसीसी हाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। योगाभ्यास के बाद प्रधानमंत्री मोदी योग से जुड़े लोगों से मिले और उनके साथ सेल्फी भी ली। प्रधानमंत्री को अपने बीच देख लोग भी उत्साहित हो उठे। लोगों ने ताली बजाकर प्रधानमंत्री का अभिवादन किया।


More Stories
सर्दी बढ़ते ही जहरीली हुई दिल्ली-एनसीआर की हवा, कई इलाकों में बेहद खराब श्रेणी में पहुंचा AQI
‘रामायण’ फिल्म को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट का झटका, रिहाई का आदेश रद्द; एक महीने के भीतर करना होगा सरेंडर