नोएडा। रील बनाने के भूत के चलते युवा अपनी जान को खतरे में डालने से भी बाज नहीं आते। ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक ‘पापा की परी’ तेज रफ्तार कार की खिडक़ी से बाहर निकलकर स्टंट करती दिखाई दे रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी पर 23,500 रुपये का चालान कर दिया।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में एक युवती कार की खिडक़ी से बाहर निकलकर स्टंट करती दिखी। पीछे से आ रहे किसी शख्स ने वीडियो बनाया और एक्स पर पोस्ट करके यूपी पुलिस और ट्रैफिक पुलिस से कार्रवाई की मांग की। वीडियो 29 सेकेंड का है। वीडियो ग्रेनो वेस्ट के एक मूर्ति के पास का बताया जा रहा है। वीडियो में सडक़ पर तेज रफ्तार से दिल्ली नंबर की कार जाती दिखी। इसी दौरान एक लडक़ी खिडक़ी के बाहर निकली और स्टंट करने लगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के स्टंट नहीं करे। ये हादसे को दावत देने जैसा है।


More Stories
आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट का झटका, रिहाई का आदेश रद्द; एक महीने के भीतर करना होगा सरेंडर
दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को नोटिस
दिल्ली दंगा मामला: शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिकाओं पर कल होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई