चमोली। बागेश्वर धाम के बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री रविवार को भगवान बद्रीनाथ धाम पहुंचे है। यहां वह 17 जून यानि आज से लेकर 19 जून तक भव्य कथा का आयोजन करेंगे। जानकारी के अनुसार, धीरेंद्र शास्त्री हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे। इसके बाद खाक चौक आश्रम पहुंचकर भगवान बजरंगबली की विशेष पूजा अर्चना की।
बताया जा रहा है कि वह यहां परमाथ निकेतन में ‘श्री बदरीनाथ महात्म्य’ कथा करेंगे। कथा को लेकर सेवकों ने तैयारी भी तेज कर दी है। यह कथा बागेश्वर धाम के फेसबुक पेज पर लाइव भी देखी जा सकेगी।


More Stories
कोटद्वार में गुलदार का हमला, 42 वर्षीय महिला की मौत से इलाके में दहशत, ग्रामीणों में आक्रोश
देहरादून में मतदाता सूची की जांच के लिए विशेष अभियान शुरू, 27 नवंबर तक चलेगा सत्यापन कार्य
सड़क, पेयजल, विद्युत और किसान पेंशन सहित विभिन्न विषयों पर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश