देहरादून। उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं के चलते दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। वर्षा व भूस्खलन के कारण प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में समस्या बनी हुई है। बारिश के चलते बरसाती नाले उफान पर हैं। वहीं चारधाम यात्रा राजमार्ग लगातार भूस्खलन से बाधित हो रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो आज भी देहरादून समेत आठ जिलों में अधिक मात्रा में वर्षा होने की संभावना है, जिसे लेकर इन जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश के देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिलों में वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं चमोली के मैठाणा व पागलनाला में बदरीनाथ राजमार्ग खतरनाक बना हुआ है। राज्य में 144 संपर्क मार्ग मलबा आने से अवरुद्ध हैं। 246 गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है। इन गांवों में खाद्यान्न समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं का संकट गहराने लगा है।


More Stories
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से दीपिका ने बदली अपनी तकदीर, नौकरी तलाशने वाली बनीं दूसरों को रोजगार देने वाली उद्यमी
मुख्यमंत्री ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में शिक्षकों के तबादलों की तैयारी तेज, धारा-27 के तहत 3 हजार से अधिक आवेदन