भाजपा उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम से दिल्ली में मिले सांसद त्रिवेन्द्र
नई दिल्ली। सांसद हरिद्वार एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज नई दिल्ली में भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी आदरणीय दुष्यंत कुमार गौतम जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर गढ़वाल सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी जी भी उपस्थित रहे।
भेंट के दौरान उत्तराखंड से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर सारगर्भित चर्चा हुई। इस संवाद में राज्य के विकास, संगठन की मजबूती तथा आने वाले समय की रणनीति को लेकर सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया।
सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि आदरणीय श्री गौतम जी का मार्गदर्शन उत्तराखंड में भाजपा संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक होगा।


More Stories
जिलाधिकारी ने ली शीतलहर से बचाव की तैयारियों को लेकर बैठक, अधिकारियों को दिए मुस्तैद रहने के निर्देश
उत्तराखंड में जन स्वास्थ्य प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, एचएनबीयूएमयू और आईआईपीएच-दिल्ली के बीच हुआ एमओयू
मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा