भारी बारिश – स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बन्द रहेंगे
दो दिन पूर्व भी की थी स्कूलों की छुट्टी,लेकिन नहीं हुई उस दिन बारिश
देहरादून। मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए दून जिले के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र 26 जुलाई को बन्द करने का आदेश जारी किया गया है। डीएम ने गुरुवार को आदेश जारी किए।
गौरतलब है कि 23 जुलाई को भी बारिश की चेतावनी के साथ स्कूल बंद रखे गए थे। लेकिन उस दिन दून में धूप खिली और बारिश नहीं हुई। लेकिन आज भारी बारिश के अलर्ट के साथ प्रदेशभर में तेज बारिश का दौर देखने को मिला है। जगह- जगह सड़के तालाब बनी हुई है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे है। वहीं लोगों को सतर्क व सावधान रहने की प्रशासन की ओर से हिदायत दी गई है।
देखें छुट्टी का आदेश



More Stories
उत्तराखण्ड के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं: महाराज
महाराज ने किया 762.18 लाख की धनराशि की सड़कों का लोकार्पण-शिलान्यास
पौड़ी में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी सवारियों से भरी कार, चालक समेत 8 की मौत