प्रदेश की उन्नति और सुख समृद्धि की कामना की
देहरादून। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देहरादून गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश की उन्नति और राज्य वासियों की सुख समृद्धि की कमाना भी की। मंत्री गणेश जोशी ने कहा शिवभक्तों के लिए महाशिवरात्रि का दिन विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा भगवान शिव एक ऐसे देवता हैं, जो बहुत शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उन्होंने कहा पुराणों के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। माना जाता है यह दिन आध्यात्मिक शक्ति और ऊर्जा प्राप्ति के लिए महत्वपूर्ण और प्राकृतिक ऊर्जा का विशेष लाभकारी भी प्रवाह होता है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने समस्त प्रदेशवासियों को महा शिवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

इस अवसर पर महत कृष्णा गिरी महाराज, दिगम्बर भरत गिरी सिकन्दर आदि उपस्थित रहे।


More Stories
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम