वाराणसी। पूर्वांचल की सबसे हॉट सीट वाराणसी में नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार अपनी ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इंडी गठबंधन प्रत्याशी अजय राय को उन्होंने तीसर मर्तबा मात दी है। वहीं बसपा प्रत्याशी अतहर जमाल लारी सियासी जंग से बाहर दिखे।
वाराणसी में कुल सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे। भाजपा के नरेंद्र मोदी और इंडी गठबंधन के अजय राय के बीच मुकाबला काफी टक्कर वाला था। दूसरी तरफ, मोदी की जीत के बाद काशी में जश्न का माहौल छा गया। बीती रात से भाजपाजनों ने बड़े स्तर पर लड्डू के ऑर्डर दे दिए थे।


More Stories
सर्दी बढ़ते ही जहरीली हुई दिल्ली-एनसीआर की हवा, कई इलाकों में बेहद खराब श्रेणी में पहुंचा AQI
‘रामायण’ फिल्म को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट का झटका, रिहाई का आदेश रद्द; एक महीने के भीतर करना होगा सरेंडर