जनता व दून एक्सप्रेस में कोटद्वार व रामनगर के रेल कोच पुनः लगाने की माँग
लखनऊ। ”आपसी गढ़वाली भाईचारा समिति” ने सीएम धामी का रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर केद्रीय रेल मंत्री से सफल वार्ता पर आभार जताया है। समिति के अध्यक्ष जेपी तिवारी व अशोक असवाल ने कहा कि उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से दिल्ली में भेंट कर हमारी समस्याओं के हल के लिए ठोस पहल की।

बीते 31 अक्टूबर को सीएम पुष्कर सिंह धामी के लखनऊ आगमन पर “ आपसी गढ़वाली भाईचारा समिति” के सदस्य अशोक असवाल की अगुवाई में एक शिष्ट मंडल दल ने उनसे मुलाकात की थी। और लखनऊ में निवास कर रहे उत्तराखंडी प्रवासियों के आवागमन की समस्या पर ज्ञापन दिया था। देहरादून एक्सप्रेस एवं जनता एक्सप्रेस में कोटद्वार एवं रामनगर के रेल कोचों के पुनः परिचालन करने की मांग की थी।


More Stories
फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम