रुड़की। लंबे समय से चल रहे विवादों के बीच शुक्रवार को नगर निगम रुड़की के मेयर गौरव गोयल ने इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा शासन ने स्वीकार करते हुए हरिद्वार के डीएम को प्रशासक तैनात कर दिया है। निगम के रूटीन कार्य नगर आयुक्त के स्तर से देखे जाएंगे। मेयर गौरव गोयल ने शुक्रवार को शासन को अपना इस्तीफा भेजा था। प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उन्होंने नगर निगम रुड़की के मेयर पद को रिक्त घोषित कर दिया है। इसके साथ ही हरिद्वार के जिलाधिकारी को निगम में प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है। प्रमुख सचिव की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, जिलाधिकारी के आदेशों के तहत निगम में नगर आयुक्त सभी रूटीन काम करेंगे।
लंबे समय से चल रहे विवादों के बीच नगर निगम रुड़की के मेयर गौरव गोयल ने पद से दिया इस्तीफा
More Stories
धामी के ‘ग्रीन दून’ विजन को जमीन पर उतार रहे बंशीधर तिवारी, पुराने तालाब को एमडीडीए ने दिया नया जीवन, ‘जल सृष्टि पार्क’ 8.64 करोड़ में बना शहर का खूबसूरत पब्लिक स्पेस
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार की जा रही है प्रभावी कार्रवाई
महाराज ने किया फिल्म “बीरा” का ट्रेलर, म्यूजिक, पोस्टर लांच