देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्के बादल छाये रहने के साथ ही मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, पहाड़ों में कही-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार एवं सोमवार को बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, व चम्पावत जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं तीव्र वर्षा के एक से दो दौर हो सकते हैं। इन पांच जनपदों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। गढ़वाल मेडल के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की वर्षा हो सकती है।
शनिवार को प्रदेश के अधिकतर इलाकों में हल्के बादल छाये रहे, जिससे गर्मी और उमस ने बेहाल किया। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 34.2 व न्यूनतम मापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.1 व न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 27.1 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
टिहरी का अधिकतम तापमान 26.5 व न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, मानसून की गति प्रदेश में कुछ धीमी पड़ी है, लेकिन अभी मानसून प्रदेश से विदा नहीं हुआ है, इसलिए कुछ क्षेत्रों में आने वाले सप्ताह में तेज वर्षा हो सकती है। विशेषकर कुमाऊं के पांच जनपदों में दो से तीन दिन कहीं-कहीं एक से दो दौर तेज वर्षा होने का अनुमान है।


More Stories
फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम