ग्रेटर नोएडा। पारस टिएरा सोसाइटी के फ्लैट में घुसकर एलएलबी की छात्रा से छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर पीड़िता समेत उसके भाई और बहन से मारपीट की गई। पीड़िता ने सहपाठी तनवीर समेत 10 पर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-142 थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में छात्रा ने कहा है कि सहपाठी कई दिनों से परेशान कर रहा था। रविवार को आरोपी साथियों के साथ फ्लैट में घुस आया।
आरोपी छात्रा से छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर उसके भाई और बहन वहां पहुंच गए। आरोपियों ने पीड़िता समेत उसके भाई-बहन से मारपीट की। इसके बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ जल्द चार्जशीट पेश की जाएगी। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले छात्रा और सहपाठी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।


More Stories
‘रामायण’ फिल्म को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट का झटका, रिहाई का आदेश रद्द; एक महीने के भीतर करना होगा सरेंडर
दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को नोटिस