देहरादून\नई दिल्ली। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उन्हें गंगाजल एवं पारंपरिक औद्योनिक उत्पाद भेंट किये।
मुलाकात के दौरान, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को 14 और 15 जून को देहरादून में आयोजित होने वाले एग्री मित्रा उत्तराखण्ड 2025 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया, जिसपर केन्द्रीय मंत्री ने स्वीकृति प्रदान की। इस दौरान प्रदेश में जंगली जानवरों द्वारा फसलों को हो रही क्षति से निपटने के लिए घेरबाड़ योजना के संबंध में भी चर्चा की, जिसमें केन्द्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया कि कृषि मंत्रालय की टीम देहरादून में ही बैठक करने के बाद इस समस्या के समाधान के लिए सकारात्मक निर्णय लेगी।


More Stories
जिलाधिकारी ने ली शीतलहर से बचाव की तैयारियों को लेकर बैठक, अधिकारियों को दिए मुस्तैद रहने के निर्देश
उत्तराखंड में जन स्वास्थ्य प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, एचएनबीयूएमयू और आईआईपीएच-दिल्ली के बीच हुआ एमओयू
मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा