एआई पर खेले गए दांव से बरसे पैसे
नई दिल्ली। मार्क जकरबर्ग पहली बार दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। संपत्ति के मामले में उन्होंने अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया। ऐसा मेटा प्लेटफॉर्म्स के शेयरों में लगातार बढ़ोतरी के कारण हुआ। मेटावर्स और एआई पर जकरबर्ग के जिस दांव को शुरू में एक बहुत बड़ी विफलता की तरह देखा जा रहा था, हाल के महीनों में सफल साबित हुआ है।
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, गुरुवार को जकरबर्ग की कुल संपत्ति 206.2 बिलियन डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। इस वृद्धि से वे संपत्ति के मामले में अमेजन के बेजोस से $1.1 बिलियन आगे निकल गए। अब इस मामले में उनसे आगे केवल टेस्ला के एलन मस्क है। जिनकी संपत्ति जकरबर्ग से लगभग 50 बिलियन डॉलर अधिक है।


More Stories
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति में 6 लाख करोड़ का इजाफा
Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी
टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई