चंडीगढ। लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही पूरी कैबिनेट के भी राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा है। जिसे स्वीकार कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि आज ही बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी और राज्य में अब नई कैबिनेट का गठन होगा। जिसके बाद आज दोपहर 1:00 बजे तक नए सीएम शपथ ग्रहण करेंगे। जेजेपी-बीजेपी गठबंधन टूटने की खबरों के बीच ये सियासी हलचल मची है।
दुष्यंत चौटाला की कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हो चुकी है। दुष्यंत चौटाला ने आज अपनी पार्टी के विधायकों को दिल्ली अपने निवास पर बुलाया है।


More Stories
रामलीला मैदान में प्रदर्शनों पर रोक की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कांग्रेस, सीजेपी और आप समेत कई दलों को नोटिस जारी
‘माफी दिल से होनी चाहिए, दिमाग से नहीं’, संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट की सख्त नसीहत
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: किसी खास सीट को SC-ST के लिए आरक्षित रखने का दावा नहीं कर सकता मतदाता या उम्मीदवार