ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश में भर्ती शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम महाराज के स्वास्थ्य की स्थिति जानने और उनकी कुशलक्षेम पूछने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एम्स पहुंचे।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को एम्स पहुंच कर शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम महाराज का हाल-चाल जानने के बाद बताया कि अस्पताल में भर्ती जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम महाराज अब स्वस्थ हैं और उनका विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में सघन जांच एवं उपचार किया जा रहा है।


More Stories
जिलाधिकारी ने ली शीतलहर से बचाव की तैयारियों को लेकर बैठक, अधिकारियों को दिए मुस्तैद रहने के निर्देश
उत्तराखंड में जन स्वास्थ्य प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, एचएनबीयूएमयू और आईआईपीएच-दिल्ली के बीच हुआ एमओयू
मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा