देहरादून। सूर्य का अध्ययन करने के भारत के महत्वाकांक्षी मिशन आदित्य-L1 के सफल प्रक्षेपण पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इसरो की पूरी टीम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ समस्त देशवासियों को बधाई दी है।कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 की ऐतिहासिक लैंडिंग के बाद महत्वाकांक्षी मिशन आदित्य-L1 की सफल लांचिंग से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत से आज पूरा देश बेहद उत्साहित है।
महाराज ने कहा कि इसरो का सूर्य मिशन आदित्य-L1 सूर्य से जुड़े कई रहस्यों को उजागर करने के लिए काम करने वाला है। वह सूरज के कोरोना से निकलने वाली गर्मी और गर्म हवाओं की स्टडी करेगा। आदित्य-L1 सौर हवाओं के विभाजन और तापमान की स्टडी करने के साथ साथ सौर वायुमंडल को समझने का भी प्रयास करेगा।


More Stories
फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम