विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी सोमवार को बदरीनाथ धाम पहुंचीं। उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने धाम में आए श्रद्धालुओं से भी बात की।
सुबह बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष की अगवानी की। उन्होंने लक्ष्मी माता मंदिर में भी दर्शन किए तथा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से यात्रा को लेकर फीडबैक लिया।
मंदिर परिसर में बीकेटीसी द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद और तुलसी माला भेंट की गई। इसके बाद वे बाल विधान सभा सत्र के लिए भराड़ीसैंण रवाना हो गईं।
44 दिन में 21 लाख यात्री कर चुके दर्शन
More Stories
महाराज ने किया फिल्म “बीरा” का ट्रेलर, म्यूजिक, पोस्टर लांच
उत्तराखंड मंत्रिमंडल के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य, न्यायिक व्यवस्था, प्रशासनिक सुधार और रोजगार को मिलेगी नई दिशा
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री