चारधाम यात्रा में अनिवार्य पंजीकरण से स्थानीय लोगों को छूट मिल सकती है। पंजीकरण की व्यवस्था ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन हो सकती है। इसके अलावा चारों धामों में श्रद्धालुओं की संख्या सीमित करने पर भी सरकार बीच का रास्ता निकाल सकती है। इसका निर्णय आज मंगलवार को होने वाली मुख्यमंत्री की उच्चस्तरीय बैठक में लिया जा सकता है।
सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हुई वार्ता में चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल व महासचिव डॉ. बृजेश सती ने यही तीन प्रमुख मुद्दे उठाए थे।
वार्ता के दौरान गंगोत्री के विधायक सुरेश चौहान, यमुनोत्री के संजय डोभाल, सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे के साथ गंगोत्री तीर्थ पुरोहित सभा के अध्यक्ष संजीव सेमवाल, यमुनोत्री तीर्थ पुरोहित सभा के अध्यक्ष अनुरूद्ध उनियाल, केदार सभा के मीडिया प्रभारी पंकज शुक्ला, चारधाम होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरी, यमुनाघाटी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सोबन राणा, गंगोत्री मंदिर समिति के सह सचिव निखिल सेमवाल, शैलेंद्र मटुड़ा, रजनीकांत सेमवाल, टूअर ऑपरेटर एसोसिएशन के अभिषेक आहलूवालिया भी मौजूद रहे।
More Stories
ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील
तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं
मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा