नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आम जनता के प्रति अलग अंदाज और प्यार हमेशा से देखने को मिला है। उन्होंने दिल्ली की डीटीसी बस में यात्रा कर एक बार फिर यह साबित किया।
राहुल गांधी ने कपड़ों के लिए मशहूर सरोजिनी नगर बस डिपो से डीटीसी बस में सफर किया। इस दौरान उन्होंने बस के ड्राइवर, कंडक्टर और मार्शल से मुलाकात की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बस कर्मियों को हिम्मत नहीं हारने की भी सलाह दी।
कांग्रेस पार्टी ने ‘एक्स’ (ट्विटर) पर राहुल गांधी की DTC बस यात्रा की तस्वीरें शेयर कीं और पोस्ट में लिखा, “जननायक हर उस वर्ग से मिलकर उनकी आवाज बुलंद कर रहे हैं, जिनका देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है।”
यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी आम जनता के बीच जाकर उनसे मुलाकात करते हैं और उनकी समस्याओं के बारे में जानते हैं। उनका यह अनोखा अंदाज उन्हें जनता के बीच और भी लोकप्रिय बनाता है।


More Stories
‘रामायण’ फिल्म को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट का झटका, रिहाई का आदेश रद्द; एक महीने के भीतर करना होगा सरेंडर
दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को नोटिस