चित्रकूट, राजापुर क्षेत्र में बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार दंपती कुचल दिया, जिसमें पति की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई युवक की पत्नी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया है।
विजय की मौके पर मौत हो गई। राजापुर थाना प्रभारी भास्कर मिश्रा ने बताया कि पत्नी वंदना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर से जिला अस्पताल रिफर किया गया है। चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया था जिसे कब्जे में ले लिया गया। पिता केलासर निषाद ने बताया कि विजय मजदूरी करता था। 2 साल पहले उसकी शादी हुई थी।

More Stories
राजीव कृष्णा बने उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी, 11 सीनियर अफसरों को पीछे छोड़ मिली जिम्मेदारी
महाकुंभ में कई देशों की आबादी से ज्यादा लोगों ने किया स्नान, 65 करोड़ का आंकड़ा पार कर रचा इतिहास
प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में एक बार फिर लगी आग, घटना के दौरान रोका गया यातायात