हिम सन्देश, 27 अक्टूबर 2022, गुरुवार, देहरादून। देहरादून के सीआईएमएस और यूआईएचएमटी के चेयरमैन ललित जोशी आज हमारे कार्यालय में पधारे। उन्होंने पत्रकारों के साथ विभिन्न मुद्दों पर गंभीरता से मंथन किया। चेयरमैन ललित जोशी का मानना है कि जब तक समाज के हाशिए पर छूट गये लोगों को विकास की मुख्यधारा में शामिल नहीं किया जाएगा तब तक उत्तराखंड का विकास नहीं होगा। वह मानते हैं कि वंचित वर्ग को भी उच्च शिक्षा और व्यवसायिक शिक्षा के अवसर मिलें। इसके लिए समाज के सक्षम लोगों को आगे आना होगा।
वह चाहते हैं कि वह कुछ ऐसे ही बच्चों को उच्च शिक्षा हासिल करने में मददगार बने। अपनी माटी और थाती को समर्पित ललित ने खुद संघर्ष और अथक मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी समाज के प्रति सकारात्मक और वंचित बच्चों को अवसर देने की सोच व प्रयास को सैल्यूट।
More Stories
धामी के ‘ग्रीन दून’ विजन को जमीन पर उतार रहे बंशीधर तिवारी, पुराने तालाब को एमडीडीए ने दिया नया जीवन, ‘जल सृष्टि पार्क’ 8.64 करोड़ में बना शहर का खूबसूरत पब्लिक स्पेस
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार की जा रही है प्रभावी कार्रवाई
महाराज ने किया फिल्म “बीरा” का ट्रेलर, म्यूजिक, पोस्टर लांच