हिम सन्देश, 14 अक्टूबर 2022, देहरादून । भाजपा के प्रमुख रणनीतिकारों में शामिल राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय 14 अक्तूबर यानी आज से उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगे। अपने चार दिवसीय दौरे में वह संगठन की नब्ज टटोलेंगे और 2024 के लोकसभा चुनाव की दृष्टि से संगठन पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे। उनकी मुख्यमंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, पार्टी सांसदों व विधायकों, त्रिस्तरीय पंचायतों व शहरी निकायों के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठकें होंगी।
सियासी हलकों में विजयवर्गीय के दौरे को भाजपा संगठन और सरकार के लिए अहम माना जा रहा है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने विजयीवर्गीय के उत्तराखंड दौरे की पुष्टि की है। कार्यक्रम के अनुसार, विजयवर्गीय आज हल्द्वानी पहुंचेंगे।
15 अक्तूबर को वह बूथ व मंडल स्तर के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। उनका रात्रि प्रवास हरिद्वार में होगा। वहां उनका प्रमुख संतों से मिलने का कार्यक्रम है। अगले दिन 16 अक्तूबर को देहरादून आएंगे। इसी दिन वह पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन से सांगठनिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
पार्टी के मीडिया व सोशल मीडिया पदाधिकारियों से भी उनका संवाद होगा। वह मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे। रात्रि प्रवास से पहले वह पार्टी कार्यकर्ता के घर भोजन करेंगे। 17 अक्तूबर को मेयर, जिला पंचायत अध्यक्षों, ब्लॉक प्रमुखों, सहकारी समिति व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसी दिन वह पत्रकार वार्ता भी करेंगे। सांसदों से मुलाकात के बाद वह दिल्ली रवाना होंगे।


More Stories
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल
अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश
खेल प्रतिभा, जुनून, उमंग और प्रतिस्पर्धा का संगम बना पौड़ी, 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज