नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में जीत लिया है। डोमिनिका में पारी और 141 रन की जीत के साथ ही भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र (2023-25) में टीम इंडिया ने विजयी आगाज किया है। अपना पहला मैच जीतने के साथ ही भारत ने सभी टीमों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र (2023-25) में अब तक चार ही टीमों ने अपने मैच खेले हैं। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तीन मैच खेल चुके हैं। इनमें से ऑस्ट्रेलिया ने दो मैच जीते हैं और इंग्लैंड को एक में जीत मिली है। हालांकि, धीमे ओवर रेट के कारण ये दोनों टीमें पेनल्टी के रूप में दो-दो अंक गंवा चुकी हैं। इस लिहाज से तीन मैच खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पास 22 अंक हैं। यह कुल अंक का 61.11 फीसदी हैं। वहीं, इंग्लैंड के पास 10 अंक हैं, जो कुल अंक का 27.78 फीसदी हैं।


More Stories
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज