हिम सन्देश, शुक्रवार, 09 जून 2023, देहरादून। जनपद में अतिक्रमण से बाधित सड़कों एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाए जाने हेतु जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन पर आज संयुक्त टीम द्वारा आईएमए बल्ड बैंक के समीप चकराता रोड के फुटपाथ पर कब्जा बनाए बैठे अवैध अतिक्रमण को हटा दिया गया हैं। जिसमें करीब 20 परिवारों के द्वारा फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण किया गया था। जिससे शहर के आवगमन के सुविधा को बाधा उत्पन्न होने के साथ ही एक्सीडेंट इत्यादि हो रहे थे।
जिलाधिकारी ने उक्त अवैध अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए, अवैध अतिक्रमण को हटाने हेतु जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम बनाकर उक्त स्थल पर अवैध अतिक्रमण हटाने के दिशा निर्देश दिए। निर्देश के अनुपालन में संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त स्थल से जेसीबी लगाकर सभी अवैध अतिक्रमण हटा दिए गये हैं। साथ ही टीम द्वारा शहर के अवैध अतिक्रमण पर चेतावनी दी गई है कि अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लिया जाए अन्यथा भारी अर्थदण्ड की कार्यवाही के साथ ही सामग्री जब्त कर ली जाएगी।


More Stories
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम