केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बृहस्पतिवार को हरिद्वार में रहेंगे। अमित शाह गुरुकुल, ऋषिकुल और पतंजलि में होने वाले तीन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाह दोपहर 12 बजे गुरुकुल कांगड़ी विवि में कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर डेढ़ बजे तक कार्यक्रम में रहेंगे।
दोपहर पौने तीन बजे से पौने चार बजे तक ऋषिकुल बहुद्देश्यीय कार्यक्रम पैक्स कंप्यूराइजेक्शन का शुभारंभ करेंगे। चार बजे पतंजलि जाएंगे। यहां वे संन्यास दीक्षा महोत्सव में शामिल होंगे। पतंजलि के कार्यक्रम से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे। पतंजलि में संन्यास दीक्षा समारोह में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंच चुके हैं।
कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पहुंचने का कार्यक्रम जारी हो गया है। मुख्यमंत्री सुबह सवा ग्यारह बजे डामकोठी में पहुंचेंगे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की भी संभावना है।


More Stories
कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरकी पैड़ी समेत गंगा घाटों पर किया स्नान
कार्मिकों की सूची उपलब्ध न कराने वाले विभागों पर जिलाधिकारी सख्त, आरपी एक्ट-1950 के तहत कार्रवाई के निर्देश
कोटद्वार में गुलदार का हमला, 42 वर्षीय महिला की मौत से इलाके में दहशत, ग्रामीणों में आक्रोश