दिल्ली में हर तरफ असुरक्षा का माहौल – केजरीवाल
नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह पर बड़ा हमला बोला है। बिगड़ती कानून व्यवस्था पर केजरीवाल ने अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में हर तरफ असुरक्षा का माहौल है। दिन दहाड़े गोलियां चलाई जा रही हैं। दिल्ली में करोड़ों रुपए की फिरौती मांगी जा रही है। आज शाम को ऐसे परिवारों से मिलने नांगलोई जाऊंगा।
दिल्ली में हर तरफ़ डर और असुरक्षा का माहौल है। गली-मोहल्लों में गोलियां चल रही हैं, व्यापारियों को धमकियां दी जा रही हैं, सरे आम हत्याएं हो रही हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली की क़ानून व्यवस्था का मज़ाक़ बनाकर रख दिया है।


More Stories
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल में गोहत्या पर लगेगी रोक, गोशालाओं को हर साल मिलेंगे एक लाख रुपये
साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड के दोषी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, उम्रकैद की सजा पर लगाई रोक
रामलीला मैदान में प्रदर्शनों पर रोक की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कांग्रेस, सीजेपी और आप समेत कई दलों को नोटिस जारी