हिम सन्देश, मंगलवार, 06 जून 2023, नैनीताल/खटीमा (मेलाघाट)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने मंगलवार को भारत-नेपाल सीमा स्थित मेलाघाट पोस्ट में एसएसबी के जवानों से मुलाकात की। राज्यपाल ने यहाँ सुरक्षाबलों के जवानों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा जवानों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने बनबसा में 3 साल के अपने सेवाकाल की यादों को भी जवानों से साझा किया।
राज्यपाल ने कहा कि विषम परिस्थितियों में हमारे जवानों द्वारा निःस्वार्थ सेवाभाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जा रहा है। इन जवानों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा पर हम सभी को गर्व है। राज्यपाल ने कहा कि इस सीमा क्षेत्र में एक अलग चुनौती है, यहाँ जवानों को अपने इंटेलिजेंट नेटवर्क को और अधिक बढ़ाकर अलर्ट रहना चाहिए।
राज्यपाल ने जवानों से उनकी समस्याओं तथा चुनौतियों के बारे में भी जानकारी ली। इस अवसर पर एसएसबी के डीआईजी एस.के. ध्यानी, कमांडेंट सुरेश कुमार और जवान मौजूद रहे।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बनबसा में 3 साल के अपने सेवाकाल की यादों को जवानों से किया साझा


More Stories
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम