नई दिल्ली। टमाटर की बढ़ती कीमतों से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आज से राहत मिलने वाली है। टमाटर की बढ़ती कीमतों से परेशान उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (एनसीसीएफ) आज से दिल्ली-एनसीआर में 90 रुपए प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर मोबाइल वैन के जरिये टमाटर की बिक्री शुरू करेगा। शीर्ष सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि नोएडा में रजनीगंधा चौक स्थित एनसीसीएफ कार्यालय और ग्रेटर नोएडा एवं अन्य स्थानों पर मोबाइल वैन के जरिये से टमाटर बेचे जाएंगे। सहकारी संस्था वीकेंड के दौरान लखनऊ, कानपुर और जयपुर जैसे अन्य शहरों में बिक्री शुरू करेगी। सहकारी समितियों एनसीसीएफ और नेफेड को केंद्र सरकार से टमाटर बेचने का निर्देश मिला है, क्योंकि देश के कई हिस्सों में इस प्रमुख सब्जी की खुदरा कीमत 224 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गई है।
More Stories
बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
असम में बाढ़ से हाहाकार,मृतकों का आंकड़ा 100 पहुंचा, कई जिलों में अब भी हालात गंभीर
झारखंड छात्र आंदोलन ने बढ़ाई सरकार की मुश्किलें, छात्रों ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान