वाशिंगटन। अमेरिका में एक पिता एडम मोंटगोमरी ने अपनी पांच साल की बेटी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। ये वारदात न्यू हैम्पशायर में घटित हुई है। हत्या के बाद शव को टुकड़ों में बैग में भर दिया गया। एडम रेस्टोरेंट में खाना बनाने का काम करता था और वहीं पर एक फ्रिज में उसने बच्ची हार्मनी के लाश के टुकड़ों वाला बैग रखा। हार्मनी 2019 में लापता हो गई थी, लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी दो साल बाद मिली।
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे 30 साल की सजा सुनाई गई है। एडम की पत्नी कायला मोंटगोमरी ने पुलिस को बताया कि एडम ने हार्मनी को कार में दो बार बाथरूम करने की वजह से मुक्के मार थे जिसकारण बच्ची की मौत हो गई। कत्ल के बाद आरोपी ने नशीली दवाएं खाईं। जब दंपति की कार रास्ते में खराब हुई तब उन्हें पता चला कि हार्मनी का मौत हो चुकी है।


More Stories
सस्ते सोने के नाम पर 2.49 करोड़ की ठगी, गुरुग्राम पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़
धारावी में दिनदहाड़े मर्डर, युवक की उसके ही दोस्त ने की बेरहमी से हत्या
युवक ने धारदार हथियार से हमला कर युवती को उतारा मौत के घाट