आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पौड़ी पुलिस का सत्यापन अभियान जारी
पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में श्रमिकों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, फड़फेरी, मजदूरों, छात्रों, बाहरी व्यक्तियों व संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं।
जिसके क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाकर श्रमिकों एवं किरायेदारों, घरेलू नौकरों, फड़-फेरी, मजदूरों, बाहरी व्यक्तियों, छात्रों व संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों में से 58 किरायेदारों, 70 मजदूरों एवं 45 रेड़ी ठेली वालों के सत्यापन की कार्यवाही की गयी।

सत्यापन न करने वाले 09 मकान मालिकों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा- 83 के तहत रु0 10-10 हजार/- के चालान (कुल एक लाख नब्बे हजार रूपये) माननीय न्यायालय को प्रेषित किये गये साथ ही 20 व्यक्तियों के विरूद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा- 81 के तहत चालानी कार्यवाही करते हुये रू0- 5000/- का जुर्माना वसूला गया।


More Stories
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम