गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला आया सामने, यहां सात साल की बच्ची के साथ शिक्षक ने किया दुष्कर्म
न्यूज़ पोर्टल
उत्तर प्रदेश। गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां सेक्टर 40 स्थित एक स्कूल में सात साल की बच्ची के साथ स्कूल के शिक्षक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मासूम के परिजनों की ओर से मिली शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, नोएडा के सेक्टर-39 में स्थित एक स्कूल में चार दिन पहले बच्ची गई थी। जहां स्कूल के शिक्षक ने उसके साथ दरिंदगी की। घटना के बाद से ही बच्ची शांत-शांत थी।
परिजनों ने उसका बर्ताव देखकर उससे शांत रहने की वजह पूछी। जिस पर बच्ची ने घरवालों को उसके साथ हुई दरिंदगी के बारे में बताया। बताया जा रहा है आरोपी को मोबाइल लोकेशन की मदद से पुलिस ने दबोचा है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। फिलहाल परिजन मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
More Stories
यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार कंटेनर ने यात्रियों को रौंदा, 6 की मौत
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, स्कूलों में छात्राओं को मुफ्त सैनेटरी पैड देना अनिवार्य
गणतंत्र दिवस परेड 2026- सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता और झांकियों के विजेताओं की घोषणा