नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर शख्स टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की दौलत में तगड़ी उछाल देखने को मिली। एलन मस्क की संपत्ति में 11.3 अरब डॉलर बढ़ गए। अब उनके पास 216 अरब डॉलर का नेटवर्थ है। ब्लेमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के टॉप-10 में से 9 अरबपतियों की संपत्ति सोमवार को करीब 21 अरब डॉलर बड़ी।
वहीं भारत के गौतम अडानी की संपत्ति में भी 2.14 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और अमीरों की लिस्ट में वह दो पायदान की छलांग लगाते हुए 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अब उनके पास 65.9 अरब डॉलर की संपत्ति है। दूसरी ओर मुकेश अंबानी की संपत्ति में 1.84 अरब डॉलर की कमी आ गई। अब उनके पास 94.6 अरब डॉलर की संपत्ति है। हालांकि, अंबानी अभी 11वें स्थान पर काबिज हैं।


More Stories
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति में 6 लाख करोड़ का इजाफा
Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी
टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई