नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को व्हाट्सएप पर ‘विकसित भारत’ संदेशों की डिलीवरी तुरंत रोकने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही मामले पर तत्काल रिपोर्ट मांगी गई है। दरअसल, आयोग को कई शिकायतें मिली थीं कि आम चुनाव 2024 की घोषणा और MCC के लागू होने के बावजूद नागरिकों के फोन पर ऐसे संदेश अभी भी भेजे जा रहे हैं। इसके जवाब में आईटी मंत्रालय ने आयोग को बताया कि ये मैसेज आदर्श आचार (MCC) लागू होने से पहले भेजे गए थे। नेटवर्क कमजोर होने के कारण देरी से पहुंचे हैं।
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने चुनाव आयोग को दिए जवाब में कहा है कि यद्यपि ये मैसेज आचार संहिता लागू होने से पहले भेजे गए थे, उनमें से कुछ को प्रणालीगत और नेटवर्क सीमाओं के कारण संभवतः देरी से यूजर्स तक पहुंचे हैं। आपको बता दें कि विकसित भारत संपर्क के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों के लिए लिखा लेटर वॉट्सऐप पर भेजा जा रहा है। साथ ही विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिक्रिया और सुझाव मांगे जा रहे हैं।
MeitY को भेजे लेटर में चुनाव आयोग ने कहा है कि भले ही ये लेटर आचार संहित के प्रभावी होने से पहले भेजे गए हैं लेकिन, अभी भी लोगों को ये मैसेज मिलने की शिकायतें आ रही हैं। वॉट्सऐप पर विकसित भारत से जुड़े मैसेज भेजने पर कांग्रेस और टीएमसी जैसी पार्टियों ने आपत्ति जताई थी। दोनों ही पार्टियों ने इसे आचार संहिता का सख्त उल्लंघन बताया था।


More Stories
रामलीला मैदान में प्रदर्शनों पर रोक की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कांग्रेस, सीजेपी और आप समेत कई दलों को नोटिस जारी
‘माफी दिल से होनी चाहिए, दिमाग से नहीं’, संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट की सख्त नसीहत
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: किसी खास सीट को SC-ST के लिए आरक्षित रखने का दावा नहीं कर सकता मतदाता या उम्मीदवार