भीमताल/नैनीताल। भीमताल से आगे रविवार देर रात एक डंपर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल चालक का सफल रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार, 5 जुलाई 2026 की मध्य रात्रि आपदा नियंत्रण कक्ष, नैनीताल से SDRF को दुर्घटना की सूचना मिली। इसके बाद उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में SDRF की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंचने पर पता चला कि पत्थर लेकर मुक्तेश्वर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। SDRF जवानों ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू करते हुए चालक सूरज सिंह बिष्ट, निवासी कसियालेक, मुक्तेश्वर को सुरक्षित बाहर निकाला।
रेस्क्यू के बाद घायल चालक को एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए भवाली अस्पताल भेजा गया। हादसे में चालक को हल्की चोटें आई हैं और उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
SDRF की त्वरित कार्रवाई से समय रहते चालक को सुरक्षित बचा लिया गया।

More Stories
07 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, वरना मतदाता सूची से नाम छूटने का खतरा: डीएम
देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित
सितंबर तक पूरा होगा केंद्रीय विद्यालय भवन, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: जिलाधिकारी