हिम सन्देश, 20 दिसम्बर 2022, मंगलवार, देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, पंचायती राज, जलागम प्रबंधन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज का नाम लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और सतपुली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नशे की हालत में मरीजों और तिमारदार से बदसलुखी के मामले चिकित्सा अधिकारी डॉ० शिवकुमार को तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य सचिव डॉ० आर. राजेश कुमार ने निलंबित कर दिया है।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के विधानसभा क्षेत्र स्थित सतपुली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ० शिवकुमार द्वारा मंत्री सतपाल महाराज के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग करने और मरीजों व उनके तिमारदारों से बदसलुखी के मामले का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य सचिव डॉ० आर. राजेश कुमार ने मामले की गंभीरता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विदित रहे कि 19 दिसंबर 2022 को पौड़ी जनपद के सतपुली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी शिवकुमार का मामला उनके संज्ञान में आया था। जिसके बाद निलंबन की कार्यवाही को अंजाम दिया गया।


More Stories
यूट्यूबर अनुराग डोभाल पर गंभीर आरोप, मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत पर FIR दर्ज
कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल
प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम