हिम सन्देश, सोमवार, 05 जून 2023, हरिद्वार। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एव वीवीपैट्स वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया।
इस मौके पर उन्होंने ईवीएम एव वीवीपैट्स वेयरहाउस के परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौंधारोपण भी किया तथा सभी का आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक पेड़-पौंधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा में अपना योगदान देने के साथ ही अन्य लोगों को भी पेड़-पौंधे लगाने के लिये प्रेरित करें।
इस अवसर पर सीपीआईएम के वरिष्ठ नेता आर.पी. जखमोला, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी पी.एल. शाह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरूनेश पैन्यूली, अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण निर्माण विभाग प्रमोद गंगाड़ी, प्रशासनिक अधिकारी उदय बीर सिंह बर्तवाल, एई आरईएस सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल ने ईवीएम एव वीवीपैट्स वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण


More Stories
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम