लखनऊ, समाजवादी पार्टी ने नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली मैनपुरी सीट से पूर्व सांसद डिंपल यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। मैनपुरी में लोकसभा का उप चुनाव पांच दिसंबर को होना है।
मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव पार्टी प्रत्याशी होंगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव को पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। डिंपल यादव 2019 में कन्नौज लोकसभा चुनाव में हार गई थीं, जबकि वह फिरोजाबाद से सांसद थीं।
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी की सदस्यता रद होने से रिक्त हुई खतौली विधानसभा सीट के उपचुनाव की अधिसूचना गुरुवार को जारी हो गई। दोनों ही सीटों पर 17 नवंबर तक नामांकन होंगे। पांच दिसंबर को मतदान होगा व आठ दिसंबर को मतगणना होगी।


More Stories
दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को नोटिस
दिल्ली दंगा मामला: शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिकाओं पर कल होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल में गोहत्या पर लगेगी रोक, गोशालाओं को हर साल मिलेंगे एक लाख रुपये