राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सीएम से की मांग
देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री से प्रदेश के कार्मिकों को केंद्र सरकार की भांति 4% महंगाई भत्ते की वृद्धि का लाभ देते हुए महंगाई भत्ते को 46 से 50% करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार की गुरुवार सांय की कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर विचार किया जाएगा।
सीएम ने राज्य कार्मिकों को पूर्व की भांति 10, 16, एवम 26 वर्ष की सेवा पर एसीपी के रूप में प्राप्त होने वाले पदोन्नत पद के ग्रेड वेतन के पुनर्बहाली हेतु अपर मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन को निर्देशित किया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे व महामंत्री शांति प्रसाद भट्ट के अलावा संरक्षक चौधरी ओमवीर सिंह एवं दिनेश जोशी भी मौजूद रहे ।


More Stories
हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल
सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि
बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए भोजन माताओं को दिया प्रशिक्षण