हिम सन्देश, 28 अक्टूबर 2022, लखनऊ । उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने हेट स्पीच मामले में सपा विधायक आजम खां को तीन साल की सजा सुनाए जाने के न्यायालय के आदेश का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि कोर्ट के आदेश से सीख लेकर भविष्य में आजम जैसे लोग अनर्गल भाषा का उपयोग संभ्रांतजन के खिलाफ नहीं कर पाएंगे।
समाज में कुछ ऐसे लोग होते हैं जो सिर्फ द्वेष फैलाने का काम करते हैं। ऐसे लोग कई बार कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन जाते हैं। न्यायालय ने जो आदेश जारी किया है, उसका इंतजार प्रदेश की जनता काफी समय से कर रही थी। किसी भी व्यक्ति को दूसरे की भावनाएं भड़काने का अधिकार नहीं है।
More Stories
राजीव कृष्णा बने उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी, 11 सीनियर अफसरों को पीछे छोड़ मिली जिम्मेदारी
महाकुंभ में कई देशों की आबादी से ज्यादा लोगों ने किया स्नान, 65 करोड़ का आंकड़ा पार कर रचा इतिहास
प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में एक बार फिर लगी आग, घटना के दौरान रोका गया यातायात